Categories: क्राइम

वैशाली ठक्कर खुदकुशी मामले में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि टेलीविजन अदाकारा वैशाली ठक्कर द्वारा इंदौर शहर में अपने घर में कथित तौर पर फंदे से लटककर खुदकुशी करने के मामले में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी दंपति हैं और अभिनेत्री के पड़ोसी भी हैं। 29 वर्षीय वैशाली ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपने घर में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

मिश्रा ने सोमवार को भोपाल में मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में दो लोगों राहुल नवलानी और (उसकी पत्नी) दिशा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।’’ उन्होंने कहा कि ये दोनों पड़ोस के ही रहने वाले हैं और वैशाली के परिचित हैं। मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल एवं लैपटॉप अभी खुले नहीं हैं, उनको खोला जा रहा है। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं, इंदौर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मोती-उर-रहमान ने पीटीआई-को बताया, ‘‘मौके से करीब पांच पन्नों का एक सुसाइट नोट मिला है, जिसमें वैशाली ने राहुल नामक व्यक्ति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।’’

उन्होंने बताया कि वैशाली के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राहुल को जैसे ही वैशाली की शादी की योजना के बारे में पता चला, वह उसे परेशान करने लगा। रहमान ने कहा कि राहुल और उसकी पत्नी दिशा अपने घर में नहीं मिले। उनके घर में ताला लगा हुआ है और वे कहीं चले गये हैं। उन्होंने बताया कि दंपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। रहमान ने कहा कि राहुल के पिता और वैशाली बिजनेस पार्टनर हैं और वे एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। पुलिस अधिकारी आर डी कनवा ने बताया कि आसपास के निवासियों की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने साई बाग कॉलोनी में ठक्कर के घर का रविवार को दरवाजा खोला जहां वह कमरे में पंखे से लटकी मिली थीं।

अभिनेत्री को तुरंत इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वैशाली ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में अभिनय करते हुए स्टार बनीं। उन्होंने एक दर्जन से अधिक धारावाहिकों में काम किया। सूत्रों के अनुसार, वैशाली मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर कस्बे की रहने वाली थीं। वह पिछले तीन साल से इंदौर में रह रही थीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

2 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

2 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

2 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

3 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

3 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

3 hours ago