संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद में गठित टीम द्वारा मुअस. 434/2024 धारा 147, 148, 149, 323, 506, 302, 307, 34 भादवि. में वांछित अभियुक्तों गोरखनाथ यादव पुत्र स्व. रुदल यादव व शेषनाथ यादव पुत्र स्व. रुदल यादव निवासीगण महुई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर को 01 अदद तमंचा 315 बोर, खोखा कारतूस 18 अदद, 12 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद लोहे की तलवार, 02 अदद खुखरी के साथ मिश्रौलिया मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त उपरोक्त से बरामद अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू व तलवार के सम्बन्ध में अभियोग उपरोक्त में धारा 3, 4, 25m 27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।
ज्ञात हो कि दिनांक 08 जून 2024 को थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत ग्राम महुई में नाली के लेकर विवाद हुआ थाl उसी दौरान अभियुक्त उपरोक्त द्वारा योजना बद्ध तरीके से एक राय होकर वादिनी श्रीमती सुमन यादव पत्नी धर्मेन्द्र यादव साकिन महुईं के पति धर्मेंद्र यादव को गोली मार दी जिनको जिला अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त घटना में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

4 minutes ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

2 hours ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

2 hours ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

2 hours ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

2 hours ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

2 hours ago