दो सदस्यीय टीम ने जाना जनपद के शिक्षा व्यवस्था का हाल

निरीक्षण का दूसरा दिन

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) 27 सितम्बर…

उप शिक्षा निदेशक बेसिक अमरेन्द्र सिंह व सहायक उप शिक्षा निदेशक प्रभात मिश्र की दो सदस्यीय टीम ने जनपद के दौरे के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण के पश्चात विकास भवन सभागार में आयोजित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मंगलवार को उक्त राज्यस्तरीय टीम सर्वप्रथम पडरौना विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर बुजुर्ग पहुंची।

👉नई शिक्षा नीति के बारे में प्रशिक्षित करने पर दिया जोर

वहां छात्रों से पुस्तक पढ़ने को कहा, गुणा लगाने को कहा व रोमन अंक लिखवाया और छात्रों के जवाब से संतुष्ट हुए। टीम के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में अपने हाथों झाड़ू लगाकर सफाई की और शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों के लिए नजीर प्रस्तुत किया। इसके पश्चात कप्तानगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सुधियानी का निरीक्षण के दौरान शिक्षण अधिगम की जांच की। कप्तानगंज के ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं से विभिन्न विषयों के प्रश्न पूछे तथा अन्य व्यवस्थाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

👉प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर बुजुर्ग में झाड़ू लगा सफाई के लिए किया प्रेरित

विकास भवन में बीएसए, सभी बीईओ, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी के साथ बैठक में नई शिक्षा नीति के बारे में प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। निपुण लक्ष्य को हासिल करने पर बल दिया। इस दौरान
बीएसए डा . कमलेन्द्र कुशवाहा, बीईओ पंकज सिंह, अजय कुमार तिवारी, आशीष मिश्र, उदयशंकर राय, सत्येंद्र मौर्य, एसआरजी नागेश्वर दुबे, संजय सिंह, प्रज्ञा पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

संवाददाता कुशीनगर….

parveen journalist

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

1 hour ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

1 hour ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

1 hour ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

1 hour ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

2 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

5 hours ago