गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम मछलीगाँव टोला परसौनी में एक युवक को मारपीट घायल कर देने व इलाज के दौरान, घायल की हुई मृत्यु की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त को केंपियरगंज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2022 की रात को नया साल 2023 का जश्न डीजे बजाते समय आग तापने के दौरान कुर्सी से पैर लगने की बात को लेकर, लकड़ी के चैले से मारकर सोनू को घायल कर दिया गया था, जिसे गायत्री हॉस्पिटल गोरखपुर में भर्ती कराया गया लेकिन 1 जनवरी 2023 को सोनू की मृत्यु हो जाने पर थाना कैंपियरगंज पर मुकदमा 1/2023 धारा 304 नामजद वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र स्वर्गीय चौथी निवासी ग्राम मछलीगांव टोला परसौनी थाना कैंपियरगंज गोरखपुर सन्नी पुत्र स्वर्गीय चौथी निवासी ग्राम मछलीग्राम टोला परसौनी थाना कैंपियरगंज को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की, जो मुख्य अभियुक्त हैं इससे पहले भी अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज श्यामदेव रहे मौजूद।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…