बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम चेतरा दाखिला इमिलिया गंज में रास्ते के विवाद मे महिला सहित एक युवक को लाठियों से पीट कर घायल कर दिया गया। जिसमें चोटहिल की तरफ से गांव के 4 लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। ग्राम चेतरा निवासी अनिसुर रहमान ने बताया कि गांव के जलालुद्दीन, कादिर, अफजल, करीम आदि 4 लोग रास्ते में गड्ढा खोद दिया था। जिससे आने जाने में परेशानी हो रही थी। जिसका जब विरोध श्रीमती कुसुम उम्र 40 वर्ष व इमरान उम्र 20 वर्ष ने किया तो लाठियों से पीटकर घायल कर दिया गया। जिसकी नामजद प्रार्थना पत्र स्थानीय थाना पयागपुर पुलिस को दिया गया है। इस संदर्भ में जब थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला जमीन से संबंधित है, कार्रवाई की जा रही है।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…