गैस सिलेंडर फटने से दो झोपड़िया हुई जलकर राख

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार की रात पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा पड़री के टोला बसंतपुर में सिलेंडर से गैस रिसने के कारण आग लग गई। थोड़ी देर बाद सिलेंडर भी फट गया। लेकिन घटना के समय हो रही बारिश के कारण आग दूसरे घरों में फैल नहीं पाई और एक ही व्यक्ति की दो रिहायशी झोपड़ियां जल गयी।
उक्त गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल पुत्र डोमा भुजा का ठेला लगाता है और अपनी विधवा मां कमलावती देवी के साथ रहता है। एक झोपड़ी में उसकी मां व दूसरी झोपडी में वह स्वयं सोता है। शनिवार की देर शाम वह बाजार से लौटा तो उसकी मां खाना बनाने की तैयारी करने लगी। विशाल टहलने निकल गया,उसकी मां ने ज्योंहि गैस चूल्हा जलाया कि गैस के रिसाव के वजह से पाइप में आग लग गई। आग चारों ओर फैल गई। विशाल ने दौड़कर अपनी मां को घर से बाहर निकाला, कुछ देर जलने के बाद सिलेंडर फट गया। आग की तेज लपटों ने दोनों रिहायशी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, हांलांकि उस समय बरसात होने के कारण व ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन इसके पूर्व गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, नगदी व आभूषण जलकर राख हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड ने अग्निपीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता राशि प्रदान की। हल्का लेखपाल प्रियंका तिवारी ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

4 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

4 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

4 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

5 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

5 hours ago