दो अलग-अलग प्रकरणों में दो प्रधानाध्यापक निलंबित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने दो अलग-अलग प्रकरणों में दो प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

प्राथमिक विद्यालय दुबौली के प्रधानाध्यापिका सुरैया तबस्सुम को सरकारी धन गबन करने, मिड-डे-मील का राशन निजी हित में प्रयोग करने एवं विद्यालय शिक्षण कार्य में रुचि न लेने पर निलंबित किया गया है। प्रधानाध्यापिका सुरैया तबस्सुम के पति का एक वीडियो मिड-डे-मील का गेहूं अपने घर ले जाते हुए वायरल भी हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी जांच में उक्त आरोप को प्रथम दृष्टया सही पाया है।

दूसरे प्रकरण में 24 सितंबर को वीआरसी केंद्र देवरिया में आयोजित निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्राथमिक विद्यालय पिपरा खेमकरन , विकास खण्ड भलुअनी के प्रधानाध्यापक प्रदीप त्रिपाठी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्तकर रहे अध्यापकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे प्रशिक्षण डेढ़ घंटे तक बाधित रहा और प्रशिक्षण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इससे पूर्व प्रदीप त्रिपाठी बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे, जिस संबन्ध में उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

37 minutes ago

आधार की एक गलती से अटके 5.16 करोड़ रुपये! शाहजहांपुर के 43 हजार बच्चों को 1,200 रुपये का इंतजार

यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…

55 minutes ago

JPSC-JSSC विवादों के बीच JETET में नई व्यवस्था, 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में पारदर्शिता पर बड़ा दांव

Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…

2 hours ago