वोकल फार लोकल” योजना में तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार “वोकल फार लोकल” एवं आत्म निर्भर भारत योजना अन्तर्गत जनपद देवरिया में एक जनपद एक उत्पाद एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 23 से 25 सितम्बर 2022 (तीन दिवसीय) जिला पंचायत परिसर सिविल लाईन देवरिया में किया गया, जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी द्वारा किया गया। जनपद देवरिया व अन्य जनपदों के एक जनपद एक उत्पाद से सम्बन्धित उत्पादों तथा जनपद के प्रसिद्ध हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित सजावटी उत्पाद अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगायी गयी।
आज जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भा०ज०पा० भारती शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। स्थानीय उत्पाद की सराहना करते हुये उन्होने इनके उत्पाद को बाजार के लिए बड़े प्लेटफार्म से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी 57 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन द्वारा अवगत कराया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी को लगभग 1000 लोगों द्वारा अवलोकन किया गया तथा इसमें रू0 1,25,000-00 से 1,50,000-00 के बीच सामानों की बिक्री भी हुई है। प्रदर्शनी में संतोष प्रकाश राव सहायक प्रबन्धक उद्योग तथा समस्त स्टाफ उद्योग एवं उद्यमी उपस्थित रहें। अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

1 hour ago

आधार की एक गलती से अटके 5.16 करोड़ रुपये! शाहजहांपुर के 43 हजार बच्चों को 1,200 रुपये का इंतजार

यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…

2 hours ago

JPSC-JSSC विवादों के बीच JETET में नई व्यवस्था, 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में पारदर्शिता पर बड़ा दांव

Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…

2 hours ago