जनहित की समस्याओं को लेकर सपा जिलाउपाध्यक्ष ने मांगपत्र सौपा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को बरहज तहसील में सपा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी के नेतृत्व में सपा नेताओं के साथ जिलाधिकारी को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार बरहज को सौपा ज्ञापन। बताते चलें कि शुक्रवार को बरहज विधानसभा में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी देवरिया को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार बरहज को मांगपत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग कि। सपा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी ने मांगपत्र में बताया कि भाजपा सरकार के शासन काल मे बरहज विधानसभा क्षेत्र,में विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांगपत्र के माध्यम से मांग किया कि बरहज करूअना से देवरिया एवं करूअना से मगहरा तक जाने वाली सड़के अस्त व्यस्त हो चुका है, जिसका तत्काल मरम्मत कराया जाय तथा प्राचीन हनुमान जी की मंदिर व नीलकंठ महादेव मंदिर की तरफ जाने वाली सड़को का जीर्णोद्धार जनहित में कराया जाय। आगे उन्होंने कहा कि बरहज पीपा का पुल अभी नही शुरू किया गया,जनता के लिए इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाय ताकि जनमानस को आने जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।उन्होंने बताया कि नगरपालिका स्थित गौशाला का गौवंशो के लिये सुधार कराना अत्यन्त आवश्यक हैं।इसी क्रम में उन्होंने कहा कि बरहज में बस स्टैंड, स्थापित कर,देइ माता मंदिर परिसर एवं गुफा का जीर्णोद्धार कराई जाय,तथा मोहन सेतु के निर्माण में तेजी लाकर उसे जनता के लिए जल्द से जल्द शुरू किया जाय।इसी क्रम में अवधेश चौधरी ने ज्ञापन देते हुए बताया कि, राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ रहे किसानों की जमीनों का उचित मुआवजा दिया जा, जिससे कि किसानों को न्याय मिल सके।इस दौरान गोपी यादव, नागेंद्र कुशवाहा, भगवान खरवार, वीर बहादुर सिंह सैथवार, राजवंशी राजभर,देशराज,गुड्डू, गौतम,प्रेमनाथ यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago