इलाज के लिए किया गया गोंडा रेफर
गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा) जिले में सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों से हो रहे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कर्नलगंज क्षेत्र के चौरी चौराहा के पास मंगलवार की सुबह वाहन की टक्कर से हुई तीन बच्चों की मौतों के बाद एक और सड़क दुर्घटना की खबर मिली है।बलरामपुर रोड स्थित श्री कुंज बिहारी स्मारक इण्टर कॉलेज सुभागपुर गोंडा की कक्षा 10 की छात्राओं को तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया जिससे दो छात्रायें गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से आनन फानन में विद्यालय के स्टाफ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी कृपाल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुये
दोनो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोण्डा रेफर कर दिया गया। कक्षा 10 की छात्रा सरिता पाण्डेय पुत्री राम बहादुर पाण्डेय उम्र 15 वर्ष तथा रोली पुत्री सियाराम पाण्डेय उम्र 15 वर्ष उस समय हादसे का शिकार हो गई जब दोनों सड़क पार कर रही थीं।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गुडंबा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर…
देवरिया पुलिस मुठभेड़: गौ तस्करी करते तीन शातिर गिरफ्तार, एक घायल, पिकअप वाहन व अवैध…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली कस्बे के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से संचालित हो…
WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 सिर्फ क्रिकेट का टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह पैसों,…
यूपी में थाने से वसूली की साजिश: डीजीपी के नाम से फर्जी मेल भेजकर डराने…
वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक…