बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार सवार दो सगे भाइयों की मौत

महोबा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) खन्ना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दोनों की जान चली गई।

महोबा नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक दुबे ने बताया कि शुक्रवार को खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ‘ऑल्टो’ कार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों भाइयों – आशुतोष द्विवेदी (32) और उत्कर्ष द्विवेदी (26) – की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बांदा जिले के अतर्रा कस्बा निवासी और हिन्दू इंटर कॉलेज के शिक्षक संतोष द्विवेदी के बेटे थे।

परिजनों के अनुसार, आशुतोष दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, जबकि छोटा भाई उत्कर्ष दिल्ली के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

1 hour ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

2 hours ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

2 hours ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 hours ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

2 hours ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

11 hours ago