Categories: गोरखपुर

विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में दो दिवसीय योग शिविर का हुआ समापन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान रहमतनगर मानीराम गोरखपुर में दो दिवसीय योग शिविर का समापन गुरुवार को हुआ।योग प्रशिक्षक प्रमोद राय व बबिता शुक्ला के नेतृत्व में छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं ने विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया। योग शिविर में विभिन्न प्राणायाम-भ्रसि्त्रका, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी मण्डुकासन, शशांकासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, शवासन तथा सूर्य नमस्कार आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कर अपनी दिनचर्या में उतारने का संकल्प लिया गया।योग प्रशिक्षक प्रमोद राय ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की विस्तार से चर्चा की।संस्थान के प्राचार्य डॉ.चमन कुमार ने कहा कि योग न केवल अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि किसी भी कार्य को दक्षता के साथ करने के लिए भी जरूरी है।कार्यक्रम में प्रवक्ता योगेश्वर उपाध्याय, स्मिता दास, अर्चना त्रिपाठी, ज्योति श्रीवास्तवा, अरुण मौर्य, प्रमोद पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

31 minutes ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

39 minutes ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

57 minutes ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

1 hour ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

1 hour ago