भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्थापना दिवस मनाया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा कैम्प कार्यालय सलेमपुर में भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओ ने झंडारोहण कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद भाजपा नेताओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन सुना।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और ये सब सभी कार्यकर्ताओं की अथाह मेहनत और संघर्ष का परिणाम है।आज भारतीय जनता पार्टी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो स्वरूप है वो लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। जनसंघ के जमाने के भाजपा नेता अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम करती है।
उन्होंने कहा कि आज हनुमानजी की जयंती है। पार्टी का स्थापना दिवस है। हम सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस धूम धाम से मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों ने दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनाने के लिए जुझारू कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा।
मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से आगामी नगर पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे।
उक्त अवसर पर त्रिपुणायक विश्वकर्मा,बृजेश उपाध्याय, विनय पाण्डेय,त्रिवेणी गुप्ता,उमाकान्त मिश्र,भोला बाबा,शेषनाथ भाई,अमरदत्त यादव,अनिल ठाकुर,अजय गौतम,बचनदेव गोंड़,अमित यादव आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

14 minutes ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

36 minutes ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

46 minutes ago

शुक्रवार राशिफल: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कई राशियों के लिए नई…

1 hour ago

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

11 hours ago