ओ0डी0एफ प्लस के अंतर्गत मॉडल ग्राम बनाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

श्रावस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25 में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कर माॅडल ग्राम बनाने हेतु चयनित ग्रामों के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मियों तथा खण्ड प्रेरक का दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, आई0ए0एस0 द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों का आह्वान किया गया कि गांव को स्वच्छ रखने हेतु ग्रामीणों को नियमित शौचालय प्रयोग के साथ ही ठोस कूड़ा का घर पर ही पृथ्थकरण करने के लिए प्रेरित करें तथा लोगों में मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी का भाव विकसित करें।
उपस्थित कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल द्वारा सभी को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की धनराशि का उपयोग कर ग्रामों को ओ0 डी0 एफ0-प्लस के अन्तर्गत माॅडल ग्राम बनाया जाना है।

डीपीआरसी के वरिष्ठ फैकल्टी बृजेश कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं एसब़ीएम द्वितीय चरण के मुख्य घटक पर प्रकाश डालते हुए शासन एवं निदेशालय स्तर की अपेक्षाओं से अवगत कराया कि ग्रामों में जाकर कार्य योजना के अनुसार निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षक पल्लवी बाजपेई द्वारा प्रशिक्षण में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे मे बताया गया।प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक डा. राज कुमार त्रिपाठी, हरिगेन्द वर्मा , अंजुल कुमार, शिवराम, राम सजन वर्मा तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में विकास खंड इकौना के चयनित ग्राम के ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक,सफाई कर्मी एवं खण्ड प्रेरक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

3 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

3 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

8 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

8 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

8 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

8 hours ago