मनुष्य के गुण चीनी से होने चाहिए

एक पत्थर को ख़ूब तराश कर
देवता-मूर्ति का रूप दिया जाता है,
दूसरे बदनसीब पत्थर पर नारियल
फोड़ कर मूर्ति को चढ़ाया जाता है।

पहले वाले पत्थर ने मूर्तिकार की
हथौड़ी से कुछ चोटें खायी होती हैं,
दूसरे पत्थर को रोज़ रोज़ नारियल
सर पे फोड़वाकर चोटें खानी होती हैं।

मनुष्य के गुण चीनी या नमक जैसे
होना चाहिये, जो भोजन में रहते हैं,
पर दिखाई नहीं देते और ना हों तो
उनकी बड़ी कमी महसूस कराते हैं।

क्रोध हवा का वह झोंका होता है,
जो ज्ञान का प्रकाश बुझा देता है,
जो सच बोलता है, संसार सबसे
अधिक नफरत उससे ही करता है।

रोग व बीमारियाँ अपने शरीर में
पैदा होकर भी हानि पहुँचाती हैं,
जड़ी बूटियाँ वन में पैदा होती हैं,
फिर भी हमें लाभ ही पहुँचाती हैं।

हित चाहने वाला यदि पराया भी है,
तो वह अपना जैसा लगने लगता है,
स्वार्थवश यदि कोई अपना अहित
करे, वो पराया सा लगने लगता है।

भरोसा नहीं है क्या मेरे ऊपर बस
यह कह कर लोग धोखा दे जाते हैं,
अपने पराये आज की इस दुनिया में,
आदित्य मुश्किल से पहचाने जाते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

51 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago