दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्‌घाटन

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
समग्र शिक्षा एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन विद्यालय कायाकल्प एवं मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम के अन्तर्गत, मण्डल स्तरीय दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्धघाटन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन विद्यालय कायाकल्प फेज 2.0 के महत्व, प्राथमिकताएं, मानकों को पूरा कराना व उनकी गुणवत्ता का तकनीकी पहलुओं पर, प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करना है। उद्धघाटन के दौरान मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति भी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण में लो कॉस्ट, नो कॉस्ट एवं बाल पेंटिंग व बाल मैत्रिक विद्यालयों के पेंटिंग पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान नियोजन, बाल मैत्रिक सोच के साथ संतृप्तीकरण की तरफ ले जाना, ग्राम पंचायत के जी०पी०डी०पी० योजना में अपने विद्यालय के प्रस्ताव को अपलोड कराना, मेरा विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय और विद्यालय की समस्त निर्मित अवस्थापना सुविधाओं के रख-रखाव सहित 19 पैरामीटर्स पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ-साथ प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी समुचित उत्तर दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में बस्ती मण्डल के 03 जनपद के खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, प्रवक्ता डायट एवं प्रत्येक विकासखण्ड के एक-एक ए0आर0पी0 समेत 57 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में यूनिसेफ से जल एवं स्वच्छता सलाहकार शशि मोहन उप्रेती और कमलेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

3 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

3 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

3 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

4 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

6 hours ago