पारिवारिक विवाद के बाद दर्दनाक घटना, पिता ने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाया; सभी अस्पताल में भर्ती


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम भरौली में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया, जिससे चारों की हालत गंभीर हो गई।

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत सभी को भाटपाररानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।

घरेलू विवाद बना घटना की वजह

जानकारी के अनुसार, ग्राम भरौली निवासी रानू गोंड़ (25) पेशे से पिकअप चालक है। उसका पत्नी से अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने पारिवारिक तनाव को इस कदम की वजह बताया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – नॉन-मेट्रो शहरों से आकार ले रहा भारत का क्रिप्टो बाजार, निवेश में यूपी बना सबसे बड़ा योगदानकर्ता

बच्चों का ICU में इलाज, पिता की हालत स्थिर

मेडिकल कॉलेज देवरिया में तीनों बच्चों का आईसीयू में इलाज चल रहा है, जबकि पिता का इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस का बयान

थाना अध्यक्ष अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि भाटपाररानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ सेवन किया था। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, कंक्रीट बैरियर से टकराई बस; 15 यात्रियों की मौत

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

3 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

6 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

7 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

7 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

7 hours ago