दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो दिवसीय चिन्हांकन शिविर का आयोजन, 62 लाभार्थी हुए चयनित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा): राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु बरहज तहसील मुख्यालय पर दो दिवसीय आकलन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा उर्फ शाका ने किया।

इस विशेष शिविर का आयोजन एलिम्को (ALIMCO) और रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जो 4 जुलाई तक चलेगा। उद्घाटन अवसर पर विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों की कठिनाइयों को दूर करने हेतु संकल्पबद्ध है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से ऐसे नागरिकों को चलने-फिरने, देखने-सुनने जैसे कार्यों में सहयोग देने वाले उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं।

शिविर के पहले दिन पुनर्वास अधिकारी कंचन चौधरी, ऑडियोलॉजिस्ट अशोक प्रताप सिंह, ईडीपी शिवम् शुक्ला एवं लिपू दलाई की टीम द्वारा कुल 62 लाभार्थियों — जिनमें 8 दिव्यांगजन और 54 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं — की जांच की गई। जांच के बाद सभी लाभार्थियों को सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया और टोकन वितरित किए गए।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के मंडल प्रभारी अजय प्रताप सिंह, जितेन्द्र कुमार भारत, रामजी सिंह, सभासद लव कुमार सोनकर, नवाब हुसैन, प्रह्लाद गुप्ता, नागेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक प्रताप सिंह, रामधनी निषाद, प्रभात सिंह, बृजानंद निषाद, धीरेन्द्र तिवारी, दीनानाथ निषाद, सचिदानंद मल्ल, विकास यादव सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह शिविर न केवल सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को दर्शाता है बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

16 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

2 hours ago