Categories: Uncategorized

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार पर दो दिवसीय महोत्सव

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
जोगेश्वरी पश्चिम बेहराम बाग शक्ती नगर ट्रांजिस्ट कैम्प स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में है। वहीं कारीगरों द्वारा मंदिर में आंतरिक साज-सज्जा का कार्य कर आकर्षक रूप दिया जा रहा है। इससे अभी से ही उसकी सुंदरता देखते बन रही है। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद मे,सहयोग होम्स लिमिटेड (बिल्डर) व विनीत रामासरे बिहारी यादव के नेतृत्व मे यहां दो दिवसीय हनुमान जी की मूर्ती स्थापना महोत्सव का आयोजन किया गया है। रामासरे यादव ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 15 नवम्बर शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे मूर्ती स्थापना से होगी। इसी दिन प्राण-प्रतिष्ठा, पूजन एवं 24 घंटे के अखंड रामायण कीर्तन का आयोजन किया गया है। 16 नवम्बर दिन शनिवार को पूर्णाहुति के बाद दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इधर, इस आयोजन से शक्ती नगर समेत पूरा बेहराम बाग क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी रामासरे यादव ,प्रमोद यादव समेत कई स्थानिक लोग जुटे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

संत कबीर नगर: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर बीडीओ और सचिव से अभद्रता का आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली ब्लॉक में…

54 minutes ago

लखनऊ में दर्दनाक घटना: दो मासूम बेटियों के सामने मां ने लगाई फांसी, हत्या का आरोप

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। माल क्षेत्र के जलौली गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने…

1 hour ago

कश्मीरी गेट में गैंगस्टर के वकील की कार पर फायरिंग, 4 राउंड चली गोलियां, एक घायल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार (24 फरवरी)…

1 hour ago

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…

9 hours ago

14 मार्च को औरैया में राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक रिकवरी से लेकर सिविल वादों तक होगा समाधान

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद औरैया में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत…

10 hours ago