बिजली विभाग में दो मुख्य अभियंता हटाए गए

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियंताओं को हटाने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई राजस्व वसूली में गिरावट और बढ़ते लाइन लॉस को देखते हुए की गई है।

सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद प्रथम और कानपुर द्वितीय के मुख्य अभियंताओं को पद से हटा दिया गया है। इनमें अशोक कुमार (मुख्य अभियंता, गाजियाबाद प्रथम) और ए.एन. गुप्ता (मुख्य अभियंता, कानपुर द्वितीय) शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

UPPCL अध्यक्ष आशीष गोयल ने बीते दिन लंबी समीक्षा बैठक की, जिसमें कई जोन के प्रदर्शन की रिपोर्ट पेश की गई। बैठक में सामने आया कि गाजियाबाद और कानपुर में न केवल बिजली राजस्व वसूली का स्तर कमजोर है बल्कि लाइन लॉस भी लगातार बढ़ रहा है। इस पर गंभीर नाराज़गी जताते हुए दोनों मुख्य अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सूत्र बताते हैं कि पावर कॉर्पोरेशन अब राजस्व वसूली, बिजली चोरी पर नियंत्रण और लाइन लॉस को कम करने को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि तय लक्ष्यों को पूरा न करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य जोन के भी प्रदर्शन की समीक्षा होगी और लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

3 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

3 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

3 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

4 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

4 hours ago