खूनी संघर्ष में दो भाई गंभीर

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेऊड़ी कलां ग्रामपंचायत में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए,जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि 23 वर्षीय मोनू पुत्र सुबाष तथा छोटा भाई 21 वर्षीय मनीष निवासी मेऊड़ी थाना हलधरपुर रविवार की दोपहर लगभग 11:00 बजे अपने घर के आगे वाले हिस्से में समरसेबल गड़वा रहा था, तभी घर के पीछे गांव का ही रामाश्रय नाम का युवक उसकी जमीन को कब्जा करने के लिए नीव खुदवा रहा था, जैसे ही पीड़ित को जानकारी हुई तो घर के पीछे जाकर देखा तो विरोध करने लगा, तभी विपक्षी ने फावड़े से ताबड़तोड़ दोनों भाइयों पर वार करना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल होकर लहू लुहान हो गए। खून से लथपथ देख परिजनों ने दोनों भाइयों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक भाई मनीष की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है ।चिकित्सक ने उनकी हालत को गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

45 minutes ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

2 hours ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

3 hours ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

3 hours ago