सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की जिला कमेटी की बैठक सलेमपुर क्षेत्रीय कमेटी कार्यालय पर कामरेड रामनिवास यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में जन समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली कनेक्शन के दर में भारी मूल्य वृद्धि व निट एवं नेट की परीक्षाओं में हो रहे व्यापम पैमाने पर धांधली से इनसे प्रभावित हो रहे हैं आम जनजीवन व लाखों लाख छात्र छात्राएं पर असर हो रहा है ।इन मुद्दों को लेकर 3 जुलाई को सलेमपुर , भातपार रानी तहसील पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा । सरकार से बिजली के दर में वृद्धि वापस लेने तथा स्थगित परीक्षाओं को तत्काल आयोजित करने तथा धांधली करने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग शामिल है । नेताओं ने कहा कि यह भाजपा सरकार की निजीकरण का नतीजा है । युवा वर्ग का भविष्य अंधकार में हो रहा है जिसके खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी आंदोलन चलाएगी ।महंगाई बेरोजगारी व सरकारी दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार जनपद में बिगड़ती कानून व्यवस्था, लूट ,हत्या ,शराब तस्करी आदि ज्वलंत मुद्दे हैं जिस पर संघर्ष की रणनीति बनाई गई है । बैठक में सलेमपुर से सपा के प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में विजई होने पर जनता का आभार व्यक्त किया गया बैठक को जिला मंत्री जयप्रकाश यादव जी ने संबोधित किया कामरेड रामनिवास यादव ,नथुनी , हरे कृष्णा कुशवाहा, हैदर अली ,जय प्रकाश सिंह ,सुदर्शन प्रसाद, गंगा देवी आदि साथी उपस्थित होकर अपनी राय रखी,
जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे…
जैतीपुर (शाहजहांपुर) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान…
पति की मौत के बाद भी बैंक खाते से नहीं मिल रहे पैसे! हाई कोर्ट…
खाटू श्याम के दर्शन की आस में निकले 6 दोस्त, जयपुर हाईवे पर मौत ने…
आजाद अधिकार सेना ने 2027 चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी, जानिए क्या है पार्टी…
✍️ बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में विधान परिषद (MLC) चुनाव से…