चंदौली में पहली बार बीएचयू के दो धुरंधर आमने-सामने

यहीं से सीखे राजनीति का ककहरा

चंदौली/यूपी(राष्ट्र की परम्परा)
वाराणसी के डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बनाए गए और 1978 में बीएचयू छात्र संघ के महामंत्री बने। उन्होंने बीएचयू से हिंदी में पीएचडी के साथ-साथ पत्रकारिता में पोस्टग्रेजुएशन किया है। वहीं, वीरेंद्र सिंह 1990 में पहली बार चिरईगांव विधानसभा से चुनाव लड़े और हार गए। दूसरी बार, वहीं से चुनाव लड़े और विधायक बने।
भाजपा की ओर से डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद यह पहली बार होगा, जब चंदौली सीट पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के दो मानस पुत्र आमने-सामने होंगे। समाजवादी पार्टी ने चंदौली लोकसभा सीट पर पहले से ही वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
वीरेंद्र सिंह और डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय दोनों ने ही बीएचयू से शिक्षा ग्रहण की है। सही मायने में कहा जाए तो दोनों धुरंधर नेताओं ने बीएचयू से ही राजनीति का ककहरा सीखा है।

बीएचयू छात्रसंघ के रहे महामंत्री

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बीएचयू छात्रसंघ के महामंत्री भी रह चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बनाए गए और 1978 में, बीएचयू छात्र संघ के महामंत्री बने। उन्होंने बीएचयू से हिंदी में पीएचडी के साथ-साथ पत्रकारिता में पोस्टग्रेजुएशन किया है। इस दौरान वे कई छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे। बीएचयू में पढ़ने के दौरान ही उनका संपर्क भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से हुआ। जिसके बाद वे राजनीति की मुख्य धारा में आए।

सांख्यिकी से परास्नातक

वहीं चिरईगांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने सांख्यिकी से परास्नातक की पढ़ाई के लिए बीएचयू में दाखिला लिया। पढ़ाई के दौरान वे छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई। हालांकि बीएचयू से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। चंदौली लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को वोट पड़ेंगे।

वीरेंद्र से एक दशक पहले से राजनीति में सक्रिय हैं पांडेय

डॉ. पांडेय ने पहली बार 1980 में भाजपा के टिकट पर गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, मगर हार गए। 1991 में पहली बार सैदपुर सीट से विधायक चुने गए। 1996 में दोबारा विधायक बनने के बाद कल्याण सिंह की सरकार में पंचायती राज और नियोजन मंत्री बनाए गए।
वहीं, वीरेंद्र सिंह 1990 में पहली बार चिरईगांव विधानसभा से चुनाव लड़े और हार गए। दूसरी बार, वहीं से चुनाव लड़े और विधायक बने। 2003 में लोकतांत्रिक पार्टी से चिरईगांव से ही विधायक बने और वन मंत्री भी बने।

rkpnews@somnath

Recent Posts

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

7 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

15 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

31 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

2 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

3 hours ago