संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट जयप्रकाश के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-संत कबीर नगर संसदीय लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में दिनांक 29 अप्रैल 2024 (सोमवार) से शुरू हो रहे नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नामांकन हेतु की गई तैयारियों जिसमें नामांकन कक्ष, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेटिंग व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से उनके कार्यों एवं पटलों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, उप जिला मजिस्ट्रेट/आरओ सदर शैलेश कुमार दुबे, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी संजीव कुमार राय, उप जिलाधिकारी डॉ0 सुनील कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, ईडीएम राकेश कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी – कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
मां भी, अधिकारी भी: तहसीलदार अलका सिंह ने पेश की जिम्मेदारी की अनोखी मिसाल सलेमपुर/देवरिया…
माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि जीवन की सबसे गहरी अनुभूति है। संसार में बच्चे…
विद्युत विभाग ने पोल और ग्यारह हजार बोल्ट के तार को सही किया बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक महाराणा प्रताप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…
युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…