देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम भरौली के निकट प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र हत्याकांड में शामिल दो अन्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र निवासी और प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक मिश्र की 11 अक्टूबर को देवरिया जाते समय भरौली चौराहे के पास पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। बेटे प्रियांशु की तहरीर पर पुलिस ने सोन्हुला निवासी आविद, गांव निवासी अजय तिवारी, मुकेश मिश्र, अतुल और कौशलेश मिश्र सहित पिकअप चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को सदर कोतवाल हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी मुखबिर ने दो संदिग्ध युवकों की जानकारी दी। सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने देवरिया–सलेमपुर मार्ग पर स्थित निरंकारी भवन के पास से मुकदमे में नामजद वांछित अभियुक्तगण क्रमशः कौशलेस नाथ मिश्र पुत्र स्व काशीनाथ मिश्र निवासी परसिया मिश्र थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया और अतुल कुमार मिश्र पुत्र कौशलेस नाथ मिश्र निवासी परसिया मिश्र थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
सदर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण कौशलेस नाश मिश्र पुत्र स्व काशीनाथ मिश्र निवासी परसिया मिश्र थाना खुखुन्दू,अतुल कुमार मिश्र पुत्र कौशलेस नाथ मिश्र निवासी परसिया मिश्र थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…