आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
बिलरियागंज थाने की पुलिस व शहर कोतवाली आजमगढ़ की पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर चोरी की बाइक व तमंचे की बरामदगी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया अपने सहयोगियों के साथ शनिवार की रात, करीब आठ बजे रोडवेज-करतालपुर बाईपास पर स्थित मोहटी घाट के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे।इस दौरान उस रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को रोका गया। पुलिस ने उससे वाहन संबंधित कागजात मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा सका। वाहन की जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि उक्त वाहन चोरी का है और वाहन चोरी का मामला जौनपुर जिले में दर्ज है। चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद युसूफ पुत्र मोहम्मद दिलजान रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव का निवासी बताया गया है। इसी क्रम में बिलरियागंज पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बे के खानकाह इलाके से एक अपराधी प्रवृत्ति युवक को 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी सलमान पुत्र मोबीन स्थानीय निवासी बताया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…