Categories: Uncategorized

त्योहारों के मद्देनजर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर रही तुर्कपट्टी पुलिस

हर गांव में बीपीओ आयोजित कर रहे पीस कमेटी की बैठकें

दोनों समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की आवश्यकता – एसएचओ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी होली, रमजान, जुम्मे की नमाज व अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तुर्कपट्टी पुलिस के बीपीओ गांव गांव मे पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं।
इस क्रम में तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ स्थित सीताराम चौराहा पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि साथ मिलजुलकर त्योहार मनाएं। उन्होने हिंदु समुदाय से धूरखेल, रंगो की होली व अबीर गुलाल के लिए नियत समय पर कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। यह भी कहा कि दूसरे धर्म के व्यक्ति पर इच्छा के विरुद्ध रंग न डालें। मुस्लिम समुदाय से कहा कि रमजान की गरिमा बनाए रखें, दोनों समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है। उन्होने कहा कि माहौल को बिगाड़ने वाले अराजकतत्व पुलिस की निगाह में हैं। शराब के शौकीन दूसरे का मिजाज खराब न करें व स्वयं सुरक्षित रहें। इस दौरान एसआई सभाजीत सिंह, कैलाश यादव, एचसीपी अरविंद सिंह, चंद्रमणि, योगेश कुमार, व्यवसाई रजनीश राय, प्रधान मुन्नीलाल गोंड, अशोक पाल, रमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान रमाकांत राय, मनोज गुप्ता, बाजारु पटेल, मुनीब बरनवाल, शशि सोनी, प्रेमशंकर पटेल, मंशी अंसारी, सुनील, हियुवा नेता लालबिहारी पटेल, साहब अंसारी, सौदागर अंसारी, मंशी अंसारी, नजीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

10 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

10 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

10 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

10 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

10 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

10 hours ago