राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)17 जनवरी..
तुर्कपट्टी।आसन्न विधानसभा चुनाव व कोरोना गाइडलाइन के पालन के मद्देनजर तुर्कपट्टी पुलिस व रिजर्ब बल ने विभिन्न कस्बों, बाजार व प्रमुख चौराहों पर फ्लैगमार्च कर आमजन से सहयोग की अपील की।
सोमवार को दपोहर बाद थानाध्यक्ष जेपी पाठक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च थाना परिसर से छहूँ,रुदवालिया,महुअवा कारखाना,गुरवलिया बाजार,जोकवा,देवपोखर,गुरवालिया,राजापाकड़ बाजार में पहुंचा। फ्लैग मार्च के दौरान बाजार व कस्बों में उपस्थित आमजन से अपील किया कि एसओ ने कोरोना गाइड लाइन का पालन सभी के लिए जनहित में बेहद आवश्यक है। नियमित मास्क का प्रयोग, भीड़भाड़ वाले जगहों से दूरी इससे बचाव का तरीका है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांति की अपील करते हुए कहा कि जनता निर्भीक रहे, अराजकतत्व पुलिस की रडार पर हैं, शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई आकाश गिरी,गिरधारी यादव,आशुतोष जायसवाल,कांस्टेबल दिनेशचन्द यादव,बिश्वनाथ ठकुराई,अरविंद राय, विनोद यादव,संजय यादव,सोनू,अनुराग सिंह,दीपचंद्र,संदीप तथा महिला कांस्टेबल साधना गिरी,अंजलि सिंह,सृष्टि,शालू सहित रिजर्व बल के जवान मौजूद रहे।
संवादाता कुशीनगर…
रामजानकी मार्ग पर गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, बाइक पुलिस के कब्जे…
परिजनों ने पति के चाचा पर लगाए आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच महराजगंज…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लार थाना क्षेत्र के पिंडी उपनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
Ai निर्मित पति-पत्नी और बेटी समेत 5 की मौत से मचा कोहराम,उजड़े परिवार, गांव में…
साफ-सफाई में सुधार के निर्देश, डिजिटल एक्स-रे सुविधा और आंगनबाड़ी की एलईडी का मुद्दा उठा…
छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिया…