देवरिया जिले में ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को कुचला,2 की मौत

देवरिया /(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे कोतवाली रोड पर खड़ा एक ट्रक गरुलपार की तरफ जाने लगा। उस समय मेले की भीड़ लगी हुई थी। गरुलपार चौराहे के पास ट्रक एकाएक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन बाइक को रौद दिया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से त्रिषा यादव (3 वर्ष) पुत्री धनंजय यादव व उसकी चचेरी बहन साक्षी (13 वर्ष) पुत्री रुपई यादव निवासी बांसपार थाना बरियारपुर की मौत हो गई।


इस हादसे में शालू (10 वर्ष) पुत्री दुर्गेश निवासी कतरारी सदर कोतवाली गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस हादसे में करीब दर्जन भर लोगों को चोटें आई हैं।

घटना के बाद मेले में आई थी भीड़ एकाएक आक्रोशित हो गई और हंगामा करने लगी। इसकी जानकारी होते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही भीड़ को लाठी भांजकर खदेड़ा। एसपी संकल्प शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

3 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

3 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

3 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

4 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

4 hours ago