स्कूल:पढ़ने जाते समय रास्ते में करता है छेड़खानी परिवार जनों में दहशत
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया है।
छात्रा की मां ने बताया मेरी बेटी की उम्र 15 वर्ष की है जो 7 वीं क्लॉस की छात्रा है, हरनही के एक स्कूल में पढ़ती है। चार दिन से हमारे ही गांव का रहने वाला विशेष समुदाय का युवक नसरुद्दीन अली पुत्र मैनुद्दीन उसे रास्ते में छेड़खानी करता है, इससे तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। अगर यही हाल रहा तो बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान का कोई मतलब नहीं रहेगा। पीड़िता किशोरी ने बताया कि जब मैं स्कूल जाती हूं तो लड़का हमारे आगे और पीछे घूमता है और गन्दे-गन्दे इसारे करता है साथ मे हमारा फोन नंबर मांगता है, जब मैं इसका विरोध किया तो वह धमकी देने लगा मैं 3 दिन तक डर की वजह से अपने घर वालों से यह सब बात नहीं बताई।शनिवार 11 अप्रैल को जब सारी बात अपने घर वालों को बताई तो घर वाले शिकायत लेकर लडके के घर गए तो उल्टे ही वह और उसके परिजन मिल हमारे घर वालों के साथ मारपीट करने लगे।जिसकी सूचना मैंने लिखित रूप से खजनी थाने पर दे दिया गया है।
उक्त के बारे में खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने पूछने पर बताया कि छेड़खानी जैसी बात कुछ नही है गेंहू के कटाई में आपस मे ये विवाद किए थे।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…