शहीद रामदहिन ओझा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामदहिन ओझा जी की पुण्यतिथि पर टी.डी. कॉलेज चौराहा पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया जिलाधिकारी ने शहीद रामदहिन ओझा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा शहीद रामदहिन ओझा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहीद रामदहिन ओझा को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए कहा कि बलिया के इतिहास के बारे में विशेष कर 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में अध्ययन करने पर पता चला कि बलिया के थाने सड़क एवं तहसील आदि स्थान ऐतिहासिक हैं स्वतंत्रता संग्राम में बलिया का जो योगदान है वह किसी से छुपा नहीं है। 1942 में जब बलिया आजाद हुआ तो पूरे लंदन तक तहलका मच गया था अंग्रेजों के लिए बलिया बहुत ही चुनौती पूर्ण रहा इसीलिए बलिया बागी बलिया के रूप में प्रसिद्ध हुआ। बलिया वीरों की भूमि है इस भूमि को नमन करता हूं। जिलाधिकारी ने कहा कि बलिया शहर में यातायात की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अनेक कार्य कराए जा रहे है बलिया शहर में स्थित चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामदहिन ओझा जी की प्रतिमा के ऊपर शेड बनवाया जाएगा तथा और विकसित किया जाएगा उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बलिया के सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ताकि बलिया शहर के विकास कार्य को और तेजी से कराया जा सके, इससे आमजन को और बेहतर सुविधाएं भी प्राप्त हो सकेंगी बलिया शहर में अनेक कार्य कराए जा रहे हैं आगामी दो-तीन माह में यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देने लगेंगे कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

6 hours ago