बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इको क्लब के तहत प्रदेश के प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अंतर्गत औषधीय पौधों का रोपण किया जाएगा। इको क्लब बलिया के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप यादव ने प्राथमिक विद्यालय कौसन्डर में बच्चों के साथ पौधरोपण करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 1490 दिनों से वे लगातार वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत हैं। मिशन लाइफ के तहत इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जागरूकता उत्पन्न करना है। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को ₹1500 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को ₹2000 की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। शैलेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि अत्यधिक दोहन और मशीनीकरण के कारण भूमिगत जल स्रोत सूख रहे हैं और नदियों का पानी भी दूषित होता जा रहा है। यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जल संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास करने की अपील की।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…