पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में भलुअनी नगर पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की श्रधांजलि यात्रा निकाली। यह श्रधांजलि यात्रा जरार मोड़ से शुरू होकर तरकुलहा मोड़ पहुँचकर सम्पूर्ण भर्मण के बाद समाप्त हुई। श्रधांजलि यात्रा में लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव गरीबों, किसानों, मजलूमों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितैषी नेता थे। करोड़ों लोगों की भावनाएं मा.नेता जी से जुड़ी हुई थी। मा.नेता जी हमेशा से सामाजिक समरसता के पैरोकार थे। उन्होंने हमेशा से अमीरी व गरीबी की खाई को पाटने का कार्य किया था। हम सभी समाजवादी लोग उनके निधन पर श्रधांजलि अर्पित करते हैं। सपा नेता पारसनाथ यादव ने कहा कि मा. नेता जी हम सभी समाजवादियों के प्रेरणा के स्रोत थे। मुखिया के निधन के बाद समाजवादी पार्टी ही नही अपितु सभी दलों के कार्यकरता एवं नेताओ ने श्रधांजलि अर्पित की है। नेता जी ने गरीबों, किसानों व जवानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि नेता जी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया। नेता जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए व्यापारियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई। उन्होंने ही व्यापारियों के हित मे इंस्पेक्टर राज को खत्म किया। नेता जी ने आजीवन गरीबों, मजलूमों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों,अल्पसंख्यकों, किसानों,छात्रों, महिलाओं, मजदूरों, कर्मचारियों, जवानों, के हित मे कार्य किये। इस दौरान सछास के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम लाला, रमाकांत मधेसिया, राजेश ठाकुर, अमित प्रधान, रामानंद यादव, बलवंत यादव, बलवंत गुप्ता, संजय सिंह,संजय वर्मा, विकास यादव, अभिनव यादव, इमामुद्दीन खान, महातम यादव, सुनील प्रधान, सुरेश यादव, ओमप्रकाश यादव, परमानंद यादव,परमहंस यादव,विपिन सिंह, गोलू,सुरेश राजभर, रोहित मधेसिया,मनीष रावत, सोनू आदि रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

11 minutes ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

19 minutes ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

37 minutes ago

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

59 minutes ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

1 hour ago