दिव्यांग (विकलांग) बच्चों में उपकरण का हुआ वितरण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आज प्राथमिक विद्यालय जय नगर 2 नगर क्षेत्र बरहज पर 6-14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी, प्रिंस ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों को हर संभव मदद किया जा रहा है इसी क्रम में आज कुमारी अर्चना विश्वकर्मा पुत्री श्रीकांत विश्वकर्मा निवासी जय नगर वार्ड संख्या 2 को आज कैलीपर रोलेटर दिया गया, उपकरण पाकर छात्रा का चेहरा खिल उठा
त्रिपाठी द्वारा द्वारा बताया गया कि दिव्यांग बच्चों को सरकार द्वारा हर स्तर से मदद किया जा रहा है अगर कोई बच्चा इस तरह से है तो विद्यालय में नामांकन करा कर सरकार द्वारा सारी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है
इसी क्रम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के नगर क्षेत्र के विशेष शिक्षक मणिनद्र सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे जो कि किसी भी प्रकार से दिव्यांग हैं उन्हें हर एक सुविधा प्रदान किया जा रहा है एवं उनके अनुरूप शिक्षा की व्यवस्था भी किया जा रहा है
वहीं छात्रा की माता रवीना विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी बेटी जबसे इस विद्यालय में पढ़ रही हैं तबसे सरकार और विद्यालय द्वारा काफी सुविधा मिल रहीं हैं एवं हमारी बेटी बोलने एवं पढ़ने लगी रवीना विश्वकर्मा द्वारा विद्यालय परिवार की काफी सराहना किया गया
कार्यक्रम में विद्यालय की स्टाफ मंजू देवी, आशा देवी, आशा यादव, अर्चना त्रिपाठी एवं अभिभावक उपस्थित थे

Editor CP pandey

Recent Posts

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

15 minutes ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

24 minutes ago

शुक्रवार राशिफल: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कई राशियों के लिए नई…

39 minutes ago

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

10 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

11 hours ago