“मेरी माटी–मेरा देश” अभियान के तहत मिट्टी को नमन

7500 कलशों में मिट्टी को लेकर यह यात्रा पहुंचेगी दिल्ली

गोरखपुर/बड़हलगंज(राष्ट्र की परम्परा) बड़हलगंज और नरहरपुर मण्डल मण्डल की संयुक्त बैठक नगर पंचायत बड़हलगंज के सभागार में संपन्न हुई। बैठक को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज दुबे और जिला मंत्री स्वतन्त्र सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि देश व प्रदेश में एक सितंबर से ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अभियान में प्रत्येक मंडल के हर बूथ पर से एक-एक चुटकी माटी और चावल के 2 दानें इकट्ठी कर अमृत कलश यात्रा की शुरुआत करेंगे और देशभर से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर यह यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।
यात्रा के दौरान अलग-अलग जगह से पौधे लेकर जाएंगे और जो 7500 कलशो में मिट्टी और पौधों से 31अक्टूबर को एक बहुत बड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में होगा और नेशनल वार मेमोरियल के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। जिस तरह यूनिटी ऑफ स्टैचू सरदार पटेल के विशालकाय मूर्ति निर्माण स्मारक बनाया गया ।उसी तर्ज पर यह विशालकाय अमृत वाटिका भी बनाई जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही ने व आभार सुनील सिंह ने व्यक्त किया।
इस दौरान बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर,चंदन पांडेय, अतुल शाही, दुर्गेश मिश्र, राजकुमार निगम, धर्मेन्द्र तिवारी, डॉ इकबाल, राधेश्याम भारती, गुड्डू मिश्रा, रईस अब्बास, विनय कुमार तिवारी,अमर सिंह यादव, अशोक यादव, प्रभुनाथ सोनी, श्रीकांत सोनी, शैलेन्द्र राय, बनवारी प्रसाद, शिवप्रकाश यादव, शिवाजी सिंह, मोहन तिवारी, मंटू चौबे, अशोक त्रिपाठी, डीएम शाही, वीरू गुप्ता, सूरज सोनकर, लक्ष्मण साहनी,भीम निषाद, विजयलक्ष्मी जायसवाल, गीता सिंह, जयश्री जायसवाल, निशा जायसवाल, बबलू तिवारी, प्रमोद जायसवाल, निकेत शाही, मुन्ना तिवारी, रामनगीना तिवारी, दीपक शर्मा, अनिल गौंड, समीउल्ला अंसारी, आदर्श शाही, सुरेश उमर, कृष्ण सहनी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आफत की बारिश पर सख्त CM योगी, 24 घंटे में राहत पहुंचाने के निर्देश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। असमय बारिश, ओलावृष्टि और आगजनी से रबी फसलों को हुए भारी…

1 hour ago

ईरान छोड़ने की सलाह: भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी जारी

तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारतीय दूतावास ने वहां…

1 hour ago

UP Board Result 2026: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

प्रयागराज/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026…

2 hours ago

221 पद, सिर्फ 87 डॉक्टर: बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

बलिया में स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट: फिजिशियन डॉ. पंकज झा का इस्तीफा, पांच साल में…

3 hours ago

एक पल की लापरवाही, दो जिंदगियां खत्म—गांव में पसरा सन्नाटा

तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहनों की मौत, औरंगाबाद के गांव में पसरा मातम…

3 hours ago

रफ्तार बनी काल: पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत, नम आंखों से विदाई

सड़क हादसे में घायल एसआई ताज अहमद खान का निधन, नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक…

3 hours ago