Categories: Uncategorized

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

कैसरगंज/बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि पर कटका में एक श्रद्धांजलि सभा कांग्रेस नेता विनय सिंह के अगुवाई में किया गया। जिसमें सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने शरयू नदी में तर्पण करके सामूहिक रूप से सर्वधर्म सद्भाव का प्रार्थना करके तथा साम्प्रदायिक सौहार्द हेतु संकल्प लेकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी हमेशा शोषित वंचित पीडित दलित एवं पिछड़े कमजोर वर्गों के उत्थान तथा विकास के लिए आजीवन प्रयासरत रहे। वे समाजवादी चिंतक और सामाजिक समरसता व समानता के लिए विश्व विख्यात थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकार व सम्मान के लिए महान संघर्ष किया था। कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी का सादा जीवन उच्च संस्कार, संघर्ष अटूट साहस प्रबल इच्छा शक्ति शालीनता उदारवादी सोंच हम सबके लिए अनुकरणीय है। दाण्डी यात्री इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार प्रदेश की दशा व दिशा में बदलाव लाकर बिहार में प्रगति व विकास के शिखर पर पहुंचा कर बिहार को सम्पूर्ण विश्व में चर्चित किया था। कार्यक्रम में रामदीन गौतम रियाजुद्दीन गोपाल सिंह अभिषेक वर्मा, अनिमेष पाण्डेय राजेन्द्र सिंह घनश्याम प्रजापति शबीब शेख, रमेश चन्द्र मिश्र विष्णु यादव राम मोहन राजेश गौतम बृजेश पाण्डेय सहित कई लोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी को याद किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

15 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago