बरहज/देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को नगर क्षेत्र बरहज स्थित प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर-2 में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी ‘प्रिंस’ ने की।
इस अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि हम उन वीर सपूतों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 14 अगस्त 1947 को हुए विभाजन में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई और असीम पीड़ा सही। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिक्षा मित्र अर्चना त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी हमारे इतिहास का ऐसा अध्याय है जिसे भूलना संभव नहीं है।
कार्यक्रम में रसोइया माला देवी, सरिता देवी, मीना देवी सहित विद्यालय के अनेक बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…