कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, देवरिया में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में स्थित “शहीद सैनिक स्मारक” पर जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों ने एकत्र होकर देश के लिए बलिदान देने वाले शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कर्नल ए०पी० पाण्डेय (अ०प्रा०), मारकन्डेय पति तिवारी, जनकराज प्रसाद, आनन्द कुमार पाण्डेय, रामसमुक्ष, रत्नेश्वर द्विवेदी समेत लगभग 35 पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर वीरगति को प्राप्त सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ० सुधाकर त्यागी (अ०प्रा०) ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध की वीरगाथा और सैनिकों के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह दिन हमें देश के लिए समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कार्यालय के ओम प्रकाश सिंह, रामनाथ, कनिष्ठ सहायक करन मद्धेशिया सहित कई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago