पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

गरीबो में बाटे गए कम्बल

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l काकोरी कांड के महानायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अनंत पीठ आश्रम में स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धा भाव से मनाई गई।
बताते चले कि बलिदान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधि पर एवं चित्रपट पर माल्यार्पण कर, मंगलाचरण व वेद पाठ के साथ प्रारंभ हुआ। बलिदान दिवस में श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल, बलभद्र त्रिपाठी, अनिरुद्ध मिश्रा, एवं प्रेम शंकर पाठक रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेयदास ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि बिस्मिल के बारे में सबको पढ़ना लिखना चाहिए और उनके जीवन दर्शन पर जानकारियां एकत्र करनी चाहिए, जिससे शहीदों के बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके और हम आने वाले पीढ़ियों को दे सकें।

विशिष्ट अतिथि श्वेता जायसवाल ने कहा कि हम सभी का यह परम सौभाग्य कि बाबा राघव दास द्वारा भारत के इस वीर सपूत की अस्थि कलश को यहां लेकर आये और अनन्त पीठ आश्रम के प्रांगण में स्थापित कर बरहज के नाम को दुनिया के नक्शे में स्थान दिलाया। मैं पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, प्रेम शंकर पाठक, नगर प्रचारिणी के मंत्री अनिल तिवारी ,रमेश तिवारी अनजान ,रामेश्वर यादव, प्रमोद मिश्र,आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर असहाय और निराश्रितों को कंबल वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विनय मिश्र, ओमप्रकाश दुबे ,अभय पांडेय,, हरिशंकर पांडेय, अनमोल मिश्र, अवधेश पाल ,परशुराम पांडेय ,विजय सिंह रिंकू ,विद्यानंद पांडेय, राम श्रृंगार पांडेय ,मंगलमणि त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी तिवारी , श्रीप्रकाश पाल, रामचंद्र यादव, रतन वर्मा, समाजसेवी रामकिशोर चौहान, डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह, पुष्पा पांडेय, डॉक्टर सिंधु यादव, अनुपमा सिंह, देव सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अशोक शुक्ला, सुमन कुमारी, आकांक्षा सिंह, सीमा आर्य, संध्या, सरस त्रिपाठी, मंगलमय त्रिपाठी सहित तमाम सम्मानित जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ ओमप्रकाश शुक्ला ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

30 minutes ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

43 minutes ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

1 hour ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

1 hour ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

1 hour ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

2 hours ago