भारी बारिश से विद्युत तारों पर गिरे पेड़, घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति

बरठा फीडर के आधा दर्जन गांवों में अंधेरा पसरा रहा

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार की रात सलेमपुर विद्युत उपखंड के अंतर्गत बरठा फीडर क्षेत्र में तेज बारिश के चलते आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे कई जगहों पर विद्युत तार टूट गए। इससे टैरिया, विराजमार, जोगापुर तिवारी सहित लगभग दस गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।

तेज बारिश के बाद हुई इस आपदा से ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में समय बिताना पड़ा। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली विभाग की टीम सोमवार सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुट गई थी। दिनभर की मेहनत के बाद देर शाम जाकर आपूर्ति सामान्य हो सकी।

इस संबंध में अवर अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि “भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ विद्युत तारों पर गिर गए थे जिससे तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। सुबह से टीम द्वारा लगातार काम किया गया और अब सभी फॉल्ट ठीक कर लिए गए हैं। जल्द ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।”

ग्रामीणों ने विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को स्थायी रूप से ठीक किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से राहत मिल सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

6 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

7 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

7 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago