सशस्त्र सीमा बल व ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में वाहिनी परिसर और अधीनस्थ समवाय ‘ई’ बलाईगांव के अंतर्गत ग्राम बस्थानवा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शक्ति सिंह ठाकुर कमान्डेंट एवं 59वीं वाहिनी के बल कार्मिक व ग्रामीणों द्वारा 200 फलदार एवं छायाचित्र पौधे लगाए गए, जिसमे वाहिनी के अधिकारी व बलकर्मियों के साथ संप्रभात ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शक्ति सिंह ठाकुर, कमांडेंट 59वीं वाहिनी ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि वर्ष 2023 में 59वीं वाहिनी को 23000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें से अबतक 8800 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
साथ ही उन्होंने यह भी ग्रामीणों को अवगत कराया की पर्यावरण के सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
साथ ही उसकी देख-भाल करना भी हमारा कर्तव्य है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य पर्यावरण एवं जलवायु प्राप्त हो सकें। वन ही हमारे सच्चे मित्र की तरह अच्छे पर्यावरण को स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रखने में योगदान प्रदान करता है ।इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए क्योकि प्रकृति के सृजन से ही धरती पर मानव जीवान संभव है।
इस कार्यक्रम के दौरान शेखर बजाज उप कमांडेंट डॉ. विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु चिकित्सा) गौतम शर्मा सहायक कमांडेंट, निरीक्षक (प्रशासन) मदन लाल, निरीक्षक (सामान्य) विपिन कुमार ग्राम प्रधान अनिता , संप्रभात ग्रामीणों के साथ वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

46 minutes ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

2 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

2 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

2 hours ago

हिंदी को साहित्य के साथ विज्ञान, तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…

2 hours ago