15 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटीकला एवं माटी शिल्पकला से जुड़े पारम्परिक कारीगरों तथा स्व-रोजगार में रुचि रखने वाले पात्र लाभार्थियों को माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क टूल-किट्स उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस योजना का उद्देश्य माटीकला उद्यमियों एवं शिल्पकारों के समन्वित विकास तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के अनुसार, योजना के अंतर्गत ऐसे आवेदकों का चयन किया जाएगा जो जनपद संत कबीर नगर के मूल निवासी हों, जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो तथा जिन्हें माटीकला का अनुभव, तकनीकी जानकारी और विपणन की समझ हो। योजना में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 15 जुलाई 2025 तक विभाग की वेबसाइट www.upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, कार्यालय में कार्यदिवसों में उपस्थित होकर पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि अभिलेख जमा कर आवेदन किया जा सकता हैl
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…