खुखुन्दू/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम ढढया के रहने वाले जनार्दन यादव पुत्र उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व रामलाल यादव ग्राम सभा कोल्हुआ के ग्राम प्रधान थे ।किसी कार्यवस रास्ते पर कही जा रहे थे ।तभी भरथुआ मार्ग पर धोबी गांव के करीब अचानक से एक पेड़ की मोटी हरी डाल इनके ऊपर गिर गई ।इस हादसे में ग्राम प्रधान की मौके पर ही पेड़ की डाली से दबने से मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर आस पास के लोग इकट्ठे हो गए ।
सूचना पर मौके पर पहुंची खुखुन्दू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही के उपरांत लाश को शव परीक्षण के लिए भेज दिया ।सड़क पर गिरे पेड़ की डाली से भरथुआ भटनी मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया ग्रामीणों की मदत से डाली काट कर मार्ग को चालू कराया गया । ग्राम प्रधान के दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही परिजनो और ग्रामीणों में कोहराम मच गया ।ग्राम प्रधान के दो बेटे और दो बेटियां है । इनमे से किसी की शादी अभी तक नही हुई है । इनकी मौत पर पत्नी गुड्डी,बड़े बेटे प्रिंस ,प्रीति ,काजल,आदि का रो रो कर बुरा हाल है ।
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…