पेड़ बना पोल, जर्जर तारों से टिकी विद्युत व्यवस्था

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)।
भागलपुर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था इन दिनों बदहाली की चरम सीमा पर है। गांवों में कहीं पेड़ पोल का काम कर रहा है, तो कहीं जर्जर तारों के सहारे बिजली सप्लाई हो रही है। ट्रांसफार्मर की केवी क्षमता बेहद कम है और अवैध कनेक्शनों की भरमार से लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन फुंक जा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि भागलपुर में दोहरी नीति वाली विद्युत व्यवस्था चल रही है। एक ओर सरकारी व्यवस्था नाम मात्र की बची है, दूसरी ओर अवैध कनेक्शनों का खुला खेल जारी है। गांव में किसी न किसी मोहल्ले में प्रतिदिन तार टूटकर गिरना आम बात हो गई है। लोग पास-पड़ोस से अस्थायी तार जोड़कर बिजली ले रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।

पेड़ पर लटके बिजली के तार
सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई जगहों पर बिजली के तार हरे पेड़ों पर लटकाए गए हैं, जो किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। इसके बावजूद विद्युत विभाग आंख मूंदे बैठा है।

लाइनमैन और विभाग की मिलीभगत?
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात लाइनमैन अवैध रूप से पैसे लेकर कनेक्शन दे रहे हैं। विभाग के सीयूजी नंबरों पर कॉल करने पर जवाब नहीं मिलता। प्रहलाद तिवारी, अर्जुन सिंह, रामायण ठठेरा, श्याम बिहारी मौर्य, सरवन चौहान, राजेश ठठेरा, मुन्ना ठठेरा जैसे तमाम ग्रामीण अपनी समस्या लेकर अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

घटिया केबल और शॉर्ट सर्किट का खतरा
गांव में लगे केबल भी पुरानी और बार-बार शॉर्ट करने वाली हैं। शॉर्ट सर्किट की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

जनता परेशान, व्यवस्था मौन
ग्रामीणों का कहना है कि अगर कभी बिजली आ भी जाए तो लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इस घनी आबादी वाले गांव में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा का यह हाल ‘अच्छे दिनों’ के वादों पर सवाल खड़े करता है।

अब सवाल यह है कि इस बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों को कब राहत मिलेगी?

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

8 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

9 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

9 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

9 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

11 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

11 hours ago