उतरौल/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के चौबीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद और मानापार बहेरिया में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टाफनर्स काजल रावत , सुमन , विभा सिंह , एलटी राकेश सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मी राकेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश सीएमओ ने दिया।जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2504 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया।
सीएमओ ने श्रीदत्तगंज के ग्राम गनवरिया मडिकल मोबाइल यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मेडिकल मोबाइल यूनिट पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के अनुपस्थित थे, एलटी द्वारा किसी भी मरीज की कोई जांच नही किया जा रहा था और न ही कोई रिकार्ड बनाया गया था , मेडिकल मोबाइल यूनिट पर फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स मरीजों को दवा वितरित किया जा रहा था , निरीक्षण के समय तक कुल।पांच मरीजों को दवा का वितरण किया गया था।कोई भी कर्मी ड्रेस कोड में नही मेडिकल मोबाइल यूनिट पर तैनात सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर सभी के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।
इस अवसर पर डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात कुमार मौर्य एवम् प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद, मानापार बहेरिया के स्टाफ मौजूद रहे।
यातायात नियम हमारे रक्षक हैं, दुश्मन नहीं- महारैली में गूंजा संदेश संत कबीर नगर (राष्ट्र…
औरैया,(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद औरैया के ब्लॉक एरवाकटरा स्थित ग्राम बीबीपुर की गौशाला में मृत…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)देश को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से मुक्त करने के उद्देश्य से…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार को सैकड़ो की संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने आमजनमानस के साथ सपा…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश…