परिवहन अधिकारियों ने विभिन्न ऑटो चालकों एवं पदाधिकारियों के साथ की बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में 17 जुलाई से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाए जाने के क्रम में निर्धारित तिथिवार रूपरेखा के अनुसार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशा० ) देवरिया कार्यालय परिसर में बस / ट्रक / ऑटो / ई-रिक्शा के पदाधिकरियों तथा चालको / परिचालकों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्याक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देवरिया द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से उद्धबोधन किया गया। उपस्थित चालकों/परिचालकों को वाहनों मार्ग पर संचालन करते समय वाहनों को तकनीकी रूप से फिट रखने तथा वैध लाइसेंस के साथ ही वाहन संचालन हेतु जागरूक किया गया। इसी क्रम में रॉग साइड / सीट बेल्ट / ओवरलोडिंग तथा ओवरटेकिंग के संबंध में जागरूक किया गया। उपस्थित चालकों/परिचालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत रू0 5 लाख का बीमा प्रदान किये जाने हेतु जागरूक किया। प्रत्येक चालको / परिचालकों को सड़क पर दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को गोल्डेन ऑवर में निकटतम अस्पताल पहुँचाने के संबंध में तथा ऐसे नेक आदमी को राज्य सरकार द्वारा रू0 5000/- से पुरस्कृत किये जाने के संबंध में जानकारी दी गयी।
उक्त कार्यक्रम में अनिल कुमार तिवारी यात्रीकर अधिकारी, बस / ट्रक / ऑटो / ई-रिक्शा के पदाधिकारी अजय त्रिपाठी (अध्यक्ष), भूपेन्द्र मिश्रा, दिवाकर तिवारी, संजय कुमार सिंह, जयेन्द्र द्विवेदी, परमेश्वर पटेल, कुबेर तिवारी, संजय शाही, राजेश सिंह, कामाख्या तिवारी तथा कार्यालय के लिपिक दानवीर सिंह, तारकेश्वर तिवारी, कफील अहमद, लक्ष्मीरतन मिश्रा आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago