बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर निकाय चुनाव में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जीत दर्ज करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ता नगर में डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क स्थापित कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।
इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी संतकुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में नगर के जगदीशपुर में नगर विधायक व प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डोर-टू-डोर जन संपर्क कर रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर तिराहा स्थित व्यापारी व भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता ने अपने आवास पर सिक्कों से तौल दिया। मनीष कुमार गुप्ता मोनू ने बताया कि हमारी इच्छा थी कि नगर विधायक दयाशंकर सिंह जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने तो हम अपने आवास पर सिक्कों से तौल करेंगे। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारे तौल का जितना भी सिक्का है, उसे हनुमान मंदिर पर ही खर्च किया जाए। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता कायम है।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…