महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई पनियरा के अध्यक्ष दिलीप कसौधन के प्रयास से पनियरा से लखनऊ तक परिवहन निगम की बस सेवा आज से शुरू हो गया है। यह बस पनियरा से सुबह 7:30 बजे से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। क्षेत्र वासियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। वही पनियरा से लखनऊ तक परिवहन विभाग की इस बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। परिवहन विभाग के इस बस का शुभारंभ व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप कसौधन द्वारा किया गया। उन्होंने नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना की उसके बाद हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर पनियरा के व्यापारी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दिए। व्यापार मंडल के इस सराहनीय कार्य से लोगों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा का भी आभार व्यक्त किया। पनियरा से लखनऊ के लिए यह बस सुबह महराजगंज से चलकर पनियरा आयेगी एवं 7:30 बजे से पनियरा से मुजुरी, कैम्पियरगंज, मेहदावल, बस्ती अयोध्या होते हुए आलमबाग लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी और पनियरा से अयोध्या धाम के लिये बस सेवा सुबह 6:30 बजे संचालित हो रही है।
इस दौरान मुख्य रूप से बस परिचालक विश्वास त्रिपाठी, चालक जितेन्द्र चौधरी, अजय जायसवाल, रामनिवास सिंह, रामफल जायसवाल, अमित जायसवाल, मनोज कसौधन, राकेश जायसवाल, विशाल मद्धेशिया, विष्णु मद्धेशिया, ओमप्रकाश कनौजिया, अमित कसौधन, अख्तर खान, अनिल मद्धेशिया, अशोक जायसवाल, उमेश चंद पाल, राजेश मौर्य, अर्जुन कुमार मौर्य, रमेश मद्धेशिया, जितेन्द्र जायसवाल, सुभाष मद्धेशिया, नसीरूद्दीन सहित तमाम सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहें।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…