बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार के देर शाम को पूर्वी आउटर सिंगल से पूरब शिव मंदिर के सामने ट्रेन से कटकर एक 35 वर्षिय युवक की मौत हो गयी। बाद में युवक की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के कवलपुरा,(बाबा के डेरा) निवासी सहदेव राजभर पुत्र सुपन राजभर के रूप में हुयी । सुचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम सहदेव रेलवे ट्रैक की तरफ शौच करने गया था कि अचानक ट्रेन के चपेट में आ गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा कि एक युवक ट्रेन से कट गया है देखते-देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। बाद में पता चला कि युवक सहदेव राजभर 35 वर्ष पुत्र सुपन राजभर कवलपुरा पूरा (बाबा के डेरा) के निवासी है युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…