ब्लॉक के ग्राम पंचायतों को क्षय रोग से मुक्त को लेकर ग्राम प्रधान व सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक सभागार लार में टीबी मुक्क्त ग्राम पंचायत करने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ राजेश बहादुर सिंह ने सभी अधिकारी, ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरी को टीबी मुक्त पंचायत का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में गांवों को टीबी मुक्त करने को लेकर अधिकारी, ग्राम प्रधान व सचिवों को जानकारी दी गई और प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टर बी वी सिंह ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में क्षयरोग की लक्षण से सम्बंधित संदिग्ध व्यक्ति को खोजना है और आशा के माध्यम अस्पताल ले जाकर टीबी की जांच करनी है। बताया गया कि मरीज को भारत सरकार के द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ किस प्रकार से ग्राम प्रधान के सहयोग से दिलाना है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान व आशा के माध्यम से ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त किया जाएगा और ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त कराने के संकल्प के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने के लिए सभी कर्मचारीयों को तन्यता से काम करने के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आदेश को पालन करना चाहिए। इस प्रशिक्षण के दौरान एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह, क्षयरोग पर्यवेक्षक, डॉ बी वी सिंह, डॉ विपिन कुमार, ग्राम प्रधान आस नारायण सिंह, देवी पत्नी अशोक यादव, मन्नू गुप्ता, मनिन्द्र तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी हरेन्द्र मौर्या, रामेश्वर प्रताप सिंह, सुनील मिश्र, सुमित मिश्र, अल्पना सिंह, इरसाद आलम, ईश्वर मिश्र, संदीप यादव, अमरजीत प्रसाद, राजेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश पांडेय, डीएमएम पंकज सिंह आदि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी एवं कर्मचारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

3 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

3 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

4 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

4 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

4 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

4 hours ago